इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि 5G क्या है, ये कैसे काम करता है, 5G टेक्नोलॉजी क्या है, 5G के Advantages (फायदे) and Disadvantages (नुक्सान) , 5G के Features (विशेषताएं)
5G क्या है और ये कैसे काम करता है (What is 5G)
5G का मतलब यहाँ पांचवी पीढ़ी (fifth generation) के mobile network से है। 5G mobile network एक हाई स्पीड Internet Network है जो की India में 2022 तक लांच हो सकता है। इसकी स्पीड 20Gbps तक हो सकती है जो की 1G, 2G, 3G, 4G की स्पीड से कहीं ज्यादा तेज इंटरनेट पर डाटा ट्रांसफर करता है। 5G एक new Technology का मोबाइल नेटवर्क है जिसकी Frequency 4G से अलग है इसलिए 5G का मोबाइल में उपयोग करने के लिए हमारा मोबाइल भी 5G compatible होना चाहिए।
5G के आने से औद्योगिक छेत्र में एक बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ है जैसे की बिना रुकावट के वीडियो कालिंग की सुविधा, बिना रुकावट के Youtube पर वीडियो का आनद लेना, हाई स्पीड डाटा ट्रांसफर, कॉल ड्राप से छुटकारा, ऑनलाइन पढाई, बैंकिंग सेक्टर इत्यादि ।
Technology के छेत्र में high speed internet जीवन को बदलने वाली प्रौद्योगिकियाँ में एक बहोत ही महत्वपूर्ण रोल निभाता है, बेहतर दक्षता, नए उपयोगकर्ता अनुभवों को सशक्त बनाती है और नए उद्योगों को जोड़ती है। हम सब जानते है इस कोरोना काल में तो हाई कोर्ट , सुप्रीम कोर्ट भी ऑनलाइन ही सुनवाई करते हैं और ये सब हाई स्पीड इंटरनेट की मदद से ही संभव हो पाया है । High performance और बेहतर efficiency नए उपयोगकर्ता अनुभवों को सशक्त बनाती है और नए उद्योगों को जोड़ती है।

5G mobile network और इससे पिछली 4G/3G/2G/1G mobile network के बीच क्या अंतर है ?
First Generation (पहली पीढ़ी)- 1G, 1980 के दशक में, इसमें analog volice की सुविधा दी गई।
Second Generation (दूसरी पीढ़ी)- 2G,1990 के दशक की शुरुआत में, इसमें digital voice की सुविधा दी गई और यह CDMA- Code Division Multiple Access की technology पर आधारित है।
Third Generation (तीसरी पीढ़ी)- 3G, 2000 के दशक की शुरुआत में, voice call के साथ मोबाइल डाटा की भी सुविधा (e.g. CDMA2000) ।
Fourth Generation (चौथी पीढ़ी)- 4G LTE, 2010s, 4G LTE mobile broadband के युग में 4G LTE की शुरुआत हुई।
5G अबतक में सबसे एडवांस और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रदान करता है जो की 1G, 2G, 3G, and 4G से बेहरत है।

