Computer क्या है और ये कैसे काम करता है (What is Computer and how it works)
What is Computer कम्प्पूटर क्या है

Computer क्या है और ये कैसे काम करता है (What is Computer and how it works)

Computer क्या है ?

कंप्यूटर की परिभाषा क्या है ? डिजिटल कंप्यूटर क्या है ? बेसिक कंप्यूटर क्या है ? कंप्यूटर का सामान्य परिचय ।

Computer एक Electronics device है। जिसमे डाटा को KEYBOARD, MOUSE के माध्यम से या कमांड देकर Input किया जाता है । CPU उसको Process करके Output में रूपांतरित (convert) कर देता है जो की हम Monitor पर देखते है । शब्द “computer” लैटिन शब्द “computare” से लिया गया है जिसका अर्थ है गणना करना। पहला वैक्यूम tube कंप्यूटर सन 1946-1956 में बनाया गया था लेकिन आज के दौर में हम पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर का उपयोग (1980 – अब तक) करते हैं।

Parts of Computer कंप्यूटर के भाग :-

मुख्यतह यह चार भागों में विभाजित होता है।
(i) Input Device (Keyboard, Mouse)
(ii) CPU
(iii) Memory
(iv) Monitor

Parts of computer

Input Devices इनपुट डिवाइस :- 

इनपुट डिवाइस कंप्यूटर को कमांड देने और डाटा को इनपुट करने के काम आती हैं। इनपुट डिवाइस अपने काम के प्रकार के हिसाब से कई हरह की होती हैं जिसमे से कुछ प्रमुख यह हैं। Keyboard, Mouse, Printer, Scanner, Microphone, Webcam, Joystick, Biometric Devices, Touch screen, Touch Pad, Digital Camera, Light Pen, Magnetic Ink Character Recognition (MICR), Paddle, Gesture recognition devices, Light Gun, Digitizer

Keyboard (की बोर्ड ):-

Keyboard क्या है 

Keyboard का काम क्या होता है 

Computer Keyboard

Numeric Keys (न्यूमेरिक कीज़): इसमें 17 कीज का एक सेट होता है जो एक ही कॉन्फ़िगरेशन में उपयोग होते हैं जैसे की जोड़ने घटने और कैलकुलेटर द्वारा उपयोग किए जाते हैं।
Function Keys (फ़ंक्शन कीज़): Keyboard पर 12 फंक्शन कीज होती हैं जो कीबोर्ड के शीर्ष पर एक पंक्ति में व्यवस्थित होती हैं। हर एक फंक्शन key का अलग अलग काम होता है और इसका उपयोग किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए किया जाता है।

Control Keys (नियंत्रण कीज़): Home, End, Insert, Delete, Page Up, Page Dn, Ctrl, Alt, Esc यह Kays कर्सर और स्क्रीन को नियंत्रण प्रदान करती है।

Special Keys (विशेष कीज़): Enter, Shift, Caps Lock, Num Lock, Space bar, Tab, और Print स्क्रीन यह विशेष उद्देश्य के लिए उपयोग की जाती हैं।

Mouse (माउस ):-

माउस क्या है माउस का क्या काम होता हैयह भी एक इनपुट डिवाइस होती है इसमें २ क्लिक बटन बाएं और दाएं बटन और एक स्क्रॉल व्हील होता है जिसका उपयोग स्क्रीन पर कर्सर या पॉइंटर को स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है। माउस का आविष्कार डगलस सी। एंगेलबर्ट ने 1963 में किया था।

History of Computer कंप्यूटर का इतिहास :-

Typing Keys (टाइपिंग कीज़): इसमें मुख्यतः 26 अल्फाबेट कीज (वर्णमाला की) और 9 नंबर Keys होती हैं जो की टाइपिंग के लिए उपयोग की जाती है।

1st Generation: पहली पीढ़ी की अवधि 1946 – 1959 वैक्यूम ट्यूब पर आधारित
2nd Generation: दूसरी पीढ़ी की अवधि 1959-1965 ट्रांजिस्टर आधारित
3rd Generation: तीसरी पीढ़ी कीअवधि: 1965-1971 एकीकृत सर्किट आधारित
4th Generation: चौथी पीढ़ी की अवधि: 1971-1980 वीएलएसआई माइक्रोप्रोसेसर आधारित
5th Generation: पांचवीं पीढ़ी की अवधि 1980 के बाद ULSI Microprocessor आधारित है

Use of Computer  कंप्यूटर के उपयोग:-

कंप्यूटर की उपयोगिता एवं विशेषताएँ1- कैलकुलेशन, जोड़ने घटने के लिए2- शॉप और शॉपिंग Moll में बिलिंग के लिए
3- Store में सामान के Inventory का हिसाब रखने के लिए
4- हॉस्पिटल्स में मरीजों के टेस्ट की रिपोर्ट्स बनाने के लिए
5- इलेक्ट्रॉनिक्स खिलोने मे
6- लेटर टाइप करने के लिए
7- बिल्डिंग डिज़ाइन के लिए
8– ऑफिस में काम करने के लिए
9– बैंक में हिसाब के लिए
10- इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन और सिस्टम के डिज़ाइन मे
11- मैकेनिकल मशीन और सिस्टम के डिज़ाइन मे
कंप्यूटर का उपयोग लगभग हर छेत्र में किया जाता है जैसे कि:-

व्यापार, शिक्षा, मिलिट्री, स्वास्थ्य  देखभाल, खुदरा और व्यापार, सरकार, मौसम की भविष्यवाणी, विपणन, विज्ञान, प्रकाशन, कला और मनोरंजन, संचार, बैंकिंग व वित्त, पथ प्रदर्शन, घर से काम करना,  सामाजिक, सुरक्षा और निगरानी, रोबोटिक्स, परिवहन इत्यादि ।

हम सब अपने जनरल लाइफ में कंप्यूटर का उपयोग करते रहते हैं। क्या आपको  पता है की ज्यादा तर Electronics Devices को बनाने में mini कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। मिनी कंप्यूटर का उपयोग करके हम machines को अपने हिसाब से चला सकते है , मशीन से काम करवा सकते है। औद्योगिक छेत्र में कंप्यूटर आधारित बड़ी बड़ी आटोमेटिक मशीनो से प्रोडक्ट्स को बनाने मे

उपयोग किया जाता है ।   मोबाइल, कैलकुलेटर, वाशिंग machines , फ्रीज , टीवी, रिमोट खिलोने इन  सब में मिनी कंप्यूटर का स्तेमाल होता है।

Classification of Computer कंप्यूटर का वर्गीकरण:-

कंप्यूटर को उनकी गति और उनकी छमता के हिसाब से पांच भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है जैसे की-
1–PC (Personal Computer) पीसी (पर्सनल कंप्यूटर):- यह एक सिंगल यूजर कंप्यूटर प्रणाली है जिसमे काम स्पीड के माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाता है।

2-Workstation वर्कस्टेशन:- यह पर्सनल कंप्यूटर की तरह ही सिंगल यूजर कंप्यूटर प्रणाली है, लेकिन इसमें अधिक शक्तिशाली वाले माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग होता है।

3-Mini Computer मिनी कंप्यूटर:- यह एक Multi-User Computer System प्रणाली है, जो एक साथ सैकड़ों उपयोगकर्ताओं का समर्थन करने में सक्षम है।

4-Main Frame Computer मेनफ़्रेम कंप्यूटर:- यह एक Multi-User Computer System प्रणाली है, जो की Mini Computer की तरह ही होता है पर इसमें सॉफ्टवेयर तकनीक मिनी कंप्यूटर से अलग होती है।

5-Super Computer सुपर कंप्यूटर:- यह एक बहुत तेज़ कंप्यूटर है, जो प्रति सेकंड लाखों निर्देशों का निष्पादन कर सकता है।

This Post Has One Comment

Leave a Reply