Wifi क्या है और ये कैसे काम करता है (What is Wifi and how it works)

वाईफाई की परिभाषा क्या है ?

WiFi कैसे काम करता है ?

WiFi एक ऎसी तकनिकी है जो की wireless network protocol पर आधारित है। WiFi बिना वायर के काम करता है इसमें जो भी Electronics Gadgets उपयोग किये जाते हैं वो WiFi enabled होने चाहिए। WiFi Enabled का मतलब यह हुआ की उन Gadgets में एक WiFi receiver भी होना चाहिए ।

WiFi Device कैसे काम करती है
WiFi device एक Electronics device होती है जिसको हम Internet Router के नाम से भी जानते हैं जो की वायर (wire) की सहायता से Broadband Internet line के साथ जुड़ी होती है। इस डिवाइस में एक Electromagnetic Transmitter होता है जो की Electromagnetic waves को हवा में transmit करता है। यह सिग्नल किसी भी WiFi enabled device से receive किया जा सकता है जैसे की mobile, Computer, laptop, tablets और wireless printers इत्यादि ।
जब भी हमें Internet Access करना होता है हम अपने Gadgets को WiFi enabled device से बिना वायर के ही connect कर लेते है। जब WiFi connect हो जाता है तब हम अपने Gadgets में Internet का स्तेमाल कर सकते हैं, E-mail भेज सकते हैं , videos देख सकते हैं , Google Search से दुनिया भर में उपलब्ध तरह तरह जानकारी देख सकते हैं और उन्हें download भी कर सकते हैं।

क्या आप जानते है की एक wireless network signals को भेजने (transmit) और ग्रहण(receive) करने के लिए Radio Waves का उपयोग करता है जैसे की सेल फोन, टीवी और रेडियो करते हैं। WiFi Wireless Network मे two -way communication होता है।
WiFi devices में एक Antena होता है जिसके माध्यम से signal को एक router से दूसरे router या फिर एक पॉइंट से दूसरे पॉइंट तक सिग्नल को भेज या ग्रहण कर सकते हैं।
Wireless Network को WiFi या 802.11 network के रूप में जाना जाता है यह IEEE 802.11 Standard को कवर करता है।वाईफाई का प्रमुख लाभ यह है कि यह लगभग हर ऑपरेटिंग सिस्टम, मोबाइल फ़ोन , गेम डिवाइस और उन्नत प्रिंटर के साथ जोड़ा जा सकता है।

Leave a Reply